फ़्रांस प्रेस के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्रालय ने बयान जारी करके घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमरीका, ईरान की ओर से "एसएलवी" तकनीक के प्रयोग से चिंतित है क्योंकि यह कार्यक्रम, ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को विकसित करने में सहायक बनेगा।
इस अमरीकी बयान में ईरान के विरुद्ध घिसे-पिटे दावों को दोहराते हुए कहा गया है कि राॅकेट लाउन्चर चिंता का कारण है क्योंकि इसमें लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक शामिल है।
ज्ञात रहे कि ईरान ने मंगलवार को ज़ुल्जनाह रॉकेट, लांच किया जिसमें में आधुनिक टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सॉलिड ईंधन से चलने वाले शक्तिशाली मोटर का प्रयोग पहली बार हुआ है। ज़ुल्जनाह राॅकेट की लॉन्चिंग, तीन चरणों पर आधारित थी जिसके पहले और दूसरे चरण में ठोस ईंधन का प्रयोग किया गया। ठोस ईंधन के प्रयोग के कारण ज़ुल्जनाह रॉकेट में 220 किलोग्राम भारी सैटलाइट को 500 किलोमीटर तक की ऊंचाई वाली कक्षा में ले जाने की क्षमता आ गई है।